inshorts

सोने में रेनियम पाउडर की मिलावट को लेकर बुलियन असोसिएशन ने जारी किया बयान

सोने में रेनियम पाउडर मिलाए जाने के दावों को लेकर ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चीफ योगेश सिंघल ने समाचार एजेंसी IANS से कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों से ग्राहकों के बीच बेवजह डर पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाउडर मिलाने की कोशिश को हॉलमार्किंग और XRF टेस्ट से पहचाना जा सकता है।