दैनिक भास्कर के मुताबिक, सोने में रेनियम मिलाकर धांधली हो रही है। बकौल रिपोर्ट, 7.830-ग्राम शुद्ध सोने में 1-ग्राम यह पाउडर मिलाया जिससे इसका वज़न 8.830-ग्राम हो गया। ज्वेलर ने 22-कैरेट की ज्वेलरी बनाने के लिए सोना में 0.75-ग्राम धातु मिक्स की और 9.580-ग्राम की ज्वेलरी बनाई। रिपोर्ट में यह 22-कैरेट निकला लेकिन हकीकत में 20-कैरेट की ही ज्वेलरी है।