सोना महंगा तो क्या हुआ, धनतेरस पर खरीद सकते हैं ये चीज़ें
अगर धनतेरस पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस अवसर पर चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है और पूजा अनुष्ठान के लिए चांदी के बर्तन खरीदे जा सकते हैं। इस शुभ दिन स्टील/तांबा/पीतल या मिट्टी के बर्तन खरीदने के साथ-साथ भगवानों की मूर्तियां भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है।