रांची (झारखंड) पुलिस ने डबल मर्डर मामले के 4 संदिग्धों में से सेना के जवान सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई चाचा-भतीजे की हत्या की वजह ज़मीन से जुड़ा विवाद था। उन्होंने बताया, "जम्मू-कश्मीर में तैनात आरोपी जवान ने यूनिट से चुराई गई एके-47 से गोली मारकर दोनों की हत्या की थी।"