अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताज़ा बिकवाली के कारण शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹100 गिरकर ₹1,24,600 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है, गुरुवार को चांदी की कीमत ₹1800 बढ़कर ₹1,53,300 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।