अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को चांदी ₹8,500 की छलांग लगाकर पहली बार ₹1.71 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले तीन लगातार कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में ₹17,500 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 24 कैरेट सोना शुक्रवार को ₹600 की गिरावट के साथ ₹1,26,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।