नासा और स्पेसX ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन भेजे जाने वाले क्रू-10 मिशन को अंतिम समय में टाल दिया है जिससे 9 महीनों से स्पेस में फंसे अंतरिक्षयात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती वापसी होनी थी। एजेंसियों के मुताबिक, हाइड्रोलिक सिस्टम इशू के कारण यह लॉन्च टाला गया है। अब लॉन्च विंडो गुरुवार और शुक्रवार की हो सकती है।