सुनीता विलियम्स के क्रिसमस वीडियो से कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज़ को मिली हवा, नासा ने दिया जवाब

आईएसएस पर जून से फंसे नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने लाल टीशर्ट और सैंटा की टोपी पहनकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। टीशर्ट-टोपी को लेकर लोगों ने कहा कि क्या नासा को पता था कि वे इतने समय तक वहां रहेंगे। इसपर नासा ने कहा कि नवंबर में स्पेसX सप्लाई मिशन के साथ ये चीज़ें भेजी गई थीं।