सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के लिए उनके पैतृक गांव में की गई प्रार्थना

9-महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के लिए मेहसाणा (गुजरात) स्थित झूलासण गांव के लोगों ने प्रार्थना की है। गांव में सुनीता के अंतरिक्ष में जाने के बाद उनकी वापसी के लिए 'अखंड ज्योत' भी जलाया गया था। सुनीता की बुधवार को पृथ्वी पर वापसी हो सकती है।