सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए SpaceX ड्रैगन कैप्सूल का उपयोग कर सकता है नासा
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए नासा स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है। सीएनबीसी के मुताबिक, नासा अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए स्टारलाइनर का उपयोग करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि खराबी का मूल कारण अबतक पता नहीं है और यह खतरा पैदा कर सकता है।