सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर समेत क्रू 9 के अंतरिक्षयात्री धरती के गुरुत्वाकर्षण के हिसाब से खुद को ढालने के लिए 45 दिन के री-हैबलिटेशन प्रोग्राम में जाएंगे। इसके पहले चरण में मांसपेशियों की मज़बूती व फ्लेक्सिबिलिटी, दूसरे चरण में प्रोप्रियोसेप्टिव एक्सरसाइज़ और कार्डियोवस्कुलर कंडीशनिंग और तीसरे (सबसे लंबे) चरण में फंक्शनल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाएगा।