सुनीता विलियम्स ने ISS में 5.5 घंटे का नौवां स्पेसवॉक कर बनाया नया रिकॉर्ड

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने आईएसएस पर 5.5 घंटे की स्पेसवॉक की है। इसके साथ ही अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता ने नौवां स्पेसवॉक कर अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के 60 घंटे और 21 मिनट का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। सुनीता अब तक अंतरिक्ष में कुल 62 घंटे 6 मिनट का स्पेसवॉक कर चुकी हैं।