सुनीता विलियम्स ने अपने 27 साल के NASA के करियर में क्या-क्या उपलब्धियां की हासिल?
NASA में 27 साल के करियर के बाद रिटायरमेंट लेने वाली भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 3 मिशनों के दौरान कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए और 62 घंटे 6 मिनट के 9 स्पेसवॉक किए। वह अंतरिक्ष में (ट्रेडमिल पर) मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति बनीं। उनके नाम लंबे समय तक सर्वाधिक स्पेसवॉक टाइम (महिला) का रिकॉर्ड है।