सुनीता विलियम्स ने बताई स्पेस की अपनी वायरल हुई तस्वीर में बदले हुए 'चिंताजनक' लुक की वजह

अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स की तस्वीर वायरल होने के बाद उनके बदले लुक को लेकर छिड़ी बहस के बीच उन्होंने बताया है कि इसका कारण वज़न घटना नहीं बल्कि 'फ्लूइड शिफ्ट' होना है। इसमें बॉडिली फ्लूइड्स (जैसे सलाइवा और प्लाज़्मा) माइक्रोग्रेविटी में ऊपर की तरफ शिफ्ट होते हैं जिससे चेहरा सूजा हुआ जबकि अंग पतले लग सकते हैं।