सुनीता विलियम्स ने बताया, अंतरिक्ष से दिन और रात में कैसा दिखता है भारत
नासा की पूर्व अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया है कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। उन्होंने बताया, "दिन में जब स्पेस से भारत की तरफ देखती हूं तो रंग बहुत शानदार होते हैं...हिमालय पर्वत वाकई में बहुत सुंदर दिखता है...रात में भारत में शहरों की चमक दिखाई देती है...लाइट्स आपस में कनेक्टेड लगती हैं।"