सुनीता विलियम्स ने बताया 'इंडिया टूर' और इसरो के साथ काम करने का प्लान

अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने बताया है, "मुझे यकीन है कि मैं अपने पिता के देश (भारत) आऊंगी और वहां लोगों से मिलूंगी।" उन्होंने कहा कि उन्हें इसरो के साथ अपना अनुभव साझा करने में खुशी होगी और वह अगले एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय नागरिकों से भी मिलेंगी। दरअसल, सुनीता विलियम्स के पिता दीपक गुजरात से अमेरिका गए थे।