स्नैपचैट ने बदला नियम, अब सिर्फ 5GB डेटा कर सकेंगे स्टोर; ज़्यादा के लिए भरने पड़ेंगे पैसे

स्नैपचैट अब अपनी मेमोरीज़ फीचर में फोटो और वीडियो स्टोर करने के नियम बदल रही है। पहले सभी यूज़र्स को तस्वीरें और वीडियोज़ को स्टोर करने के लिए अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज मिलता था लेकिन अब यूज़र्स सिर्फ 5GB तक डेटा स्टोर कर पाएंगे। बकौल कंपनी, इससे ज़्यादा की मेमोरी सेव करने के लिए यूज़र्स को पैसे भरने पड़ेंगे।