'परिवार को ईमानदारी से पेश करना चाहती थीं', सोनिया गांधी ने बताया क्यों लिखा अपना संस्मरण
कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' राजनीतिक नहीं बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है...उनके उद्देश्यों/संघर्षों/कमियों के बारे में...मैं उन्हें ईमानदारी से पेश करना चाहती थी...उन लोगों के रूप में जिन्हें मैं जानती थी...जिनसे प्यार करती थी।"