संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं पुजारा, कहा- कोचिंग के लिए तैयार हूं
चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वह संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे ब्रॉडकास्टिंग (कमेंट्री/होस्टिंग) के काम में मज़ा आता है और मैं उसे जारी रखूंगा।" पुजारा ने कहा, "मैं कोचिंग या बीसीसीआई के नैशनल क्रिकेट अकैडमी के लिए भी तैयार हूं और मौका मिलने पर मैं इसपर ज़रूर विचार करूंगा।"