लखनऊ में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन प्रीती पांडे ने बताया है कि अस्थमा के मरीज़ों को विटामिन-सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। डाइटीशियन के मुताबिक, अस्थमा के मरीज़ों के लिए शहद और दालचीनी का सेवन लाभदायक है और दालें, हरी सब्ज़ियां और तुलसी का पत्ते का सेवन भी काफी लाभदायक हैं।