यूपी के हमीरपुर में एक सुनार की दुकान से पायल चोरी करती महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही गहने दिखा रहे सुनार का ध्यान हटता है तो महिला तुरंत भारी भरकम पायल को अपने ब्लाउज़ में छिपा लेती है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया है।