सुनील गावस्कर ने बताया अन्य भारतीय बैटर की तुलना में क्या सही कर रहे हैं केएल राहुल

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि केएल राहुल क्रीज़ पर स्थिर रहते हैं जिसके चलते वह बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "क्रीज़ पर उनका सिर सीधा रहता है जिसके कारण वह ऑफ-स्टंप का अंदाज़ा लगा पाते हैं और उन गेंदों को छोड़ देते हैं।" गौरतलब है, राहुल ने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 84-रन बनाए।