आईपीएल-2025 के पहले मैच में केकेआर के सुनील नरेन का बल्ला विकेट से टकरा गया था और गिल्ली गिर गई थी लेकिन उन्हें हिट-विकेट आउट नहीं दिया गया। दरअसल, गेंद विकेटकीपर के पास जाने के बाद नरेन का बल्ला विकेट से टकराया और अंपायर वाइड दे चुके थे। गेंद के खेल में नहीं होने के कारण नरेन आउट नहीं हुए।