अभिनेता सुनील शेट्टी ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 136 रन की पारी खेलने वाले अपने दामाद केएल राहुल की तारीफ की है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "राहुल ने कभी परिस्थितियों या बल्लेबाज़ी क्रम को खुद पर हावी नहीं होने दिया...वह हमेशा एक बड़े मकसद के लिए खेलते हैं...टीम इंडिया के लिए...ऐसे ही आगे बढ़ते रहो राहुल।"