दिल्ली कैपिटल्स की ऑलराउंडर स्नेह राणा, रविवार को विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाली गेंदबाज़ बन गई। राणा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में अपने पहले ओवर में 32 रन लुटाए। सोफी डिवाइन ने उनके ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए और 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।