बिहार के सोनपुर मेले में अनोखे घोड़े और कुत्ते लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समस्तीपुर के पशु प्रेमी डॉक्टर जितेंद्र यादव 2 घोड़े और 3 खास नस्ल के कुत्ते लेकर पहुंचे हैं जिनमें बिहार-यूपी का सबसे छोटा (बैना) घोड़ा 'उक्का' और 15-इंच का चाइनीज भूटिया कुत्ता शामिल है। जितेंद्र की 17-इंच लंबी मूंछ भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।