उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार सुबह एक ही परिवार के 3 लोग तालाब में डूब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्षीय उर्मिला, उसके पति अनिल (22) और भाई राजू (15) नहाने गए थे। उर्मिला गहरे पानी में डूबने लगी तो अनिल व फिर राजू उसे बचाने कूदे और तीनों डूब गए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।