यूपी में रोडवेज़ बस को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रेलर, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अनपरा (सोनभद्र) के बैरपान के पास कोयले से लदे ट्रेलर ने रोडवेज़ बस को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग ट्रेलर के नीचे दब गए और ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। तीनों की मौत हो गई। बस के चार यात्री समेत पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है।