सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या की बात कबूल की: मेघालय पुलिस
मेघालय पुलिस ने कहा है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उसकी हत्या की वारदात में पूरी तरह से शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। एक अधिकारी ने कहा कि सोनम साज़िश रचने में शामिल थी। अधिकारी ने बताया कि अभी तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला ही लग रहा है।