सोनम रघुवंशी केस में नया ऑडियो सामने आया, गाज़ीपुर की बात का है ज़िक्र
सोनम रघुवंशी केस में नया ऑडियो सामने आया है जो राजा के एक परिचित की गाज़ीपुर की बस के कंडक्टर से हुई बातचीत का है। इसी कंडक्टर की बस में सोनम वाराणसी से गाज़ीपुर आई थी। कंडक्टर ने बताया कि सोनम ने उसे मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा था और सोनम के साथ बस में कोई नहीं बैठा था।