सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पत्नी गीतांजलि ने दाखिल की रिट पिटीशन

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उनकी पत्नी गीतांजलि ने गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के खिलाफ रिट पिटीशन दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से हैबियस कॉरपस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका के तहत वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की और सोमवार को जल्द सुनवाई की अपील की है।