inshorts

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कल SC में होगी सुनवाई, पत्नी ने दायर की थी याचिका

क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6-अक्टूबर को सुनवाई होगी। यह सुनवाई गीतांजलि की उस याचिका पर होगी जिसमें उन्होंने एनएसए के तहत वांगचुक की हिरासत के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग की है। वांगचुक को लेह (लद्दाख) में अपने भाषणों के ज़रिए हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।