सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई के लिए उनकी पत्नी गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है, "क्या जलवायु परिवर्तन, पिघलते ग्लेशियर, शैक्षिक सुधार और इनोवेशन के बारे में बोलना अपराध है? मुझे वांगचुक और उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है।"