सोनम वांगचुक विवाद के बीच चर्चा में LAMA क्या है? जानें मरीज़ों का यह मेडिकल अधिकार
लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (LAMA) वह स्थिति है जब मरीज़ डॉक्टर द्वारा छुट्टी दिए जाने से पहले अपनी इच्छा से अस्पताल छोड़ने का फैसला करता है। अगर मरीज़ मानसिक रूप से निर्णय लेने में सक्षम है तो उसे इलाज़ से इनकार कर अस्पताल छोड़ने का कानूनी/नैतिक अधिकार होता है। ऐसे में अस्पताल LAMA फॉर्म पर मरीज़/परिजन के हस्ताक्षर कराता है।