सिनसिनाटी ओपन में मैच के दौरान अल्काराज़ ने कोर्ट पर पटक-पटक कर तोड़ा अपना रैकेट
विश्व के तीसरे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने गेल मोनफिल्स के खिलाफ सिनसिनाटी ओपन के राउंड ऑफ 32 में गुस्से में अपना रैकेट तोड़ दिया। मैच में ब्रेक पॉइंट को भुनाने में विफल रहने के बाद अल्काराज़ ने अपने रैकेट को कई बार कोर्ट पर पटका। अल्काराज़ 6-4, 6-7(5-7), 4-6 के स्कोर से मैच हार गए।