स्पाइसजेट को ₹1323 करोड़ के केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, 6.5% चढ़े शेयर
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज़ की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने स्पाइसजेट के खिलाफ कनवर्टिबल वॉरंट्स को लेकर ₹1,323 करोड़ का हर्जाना मांगा था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आज स्पाइसजेट के शेयरों में 6.51% की उछाल देखी गई और यह ₹40.58/शेयर के स्तर पर पहुंच गया।