स्पाइसजेट के विमान ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग, 205 लोग थे सवार
दिल्ली से श्रीनगर जा रहे एयरलाइंस स्पाइसजेट के एक विमान में प्रेशरराइजेशन में खराबी के चलते शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान में 205 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित लैंडिंग के कारण यात्रियों को मेडिकल मदद की ज़रूरत नहीं पड़ी। बकौल अधिकारी, विमान की ज़रूरी तकनीकी जांच होगी।