स्पाइसजेट ने कर्मचारियों की दो साल से ज़्यादा समय से बकाया रही राशि चुकाई
स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों के दो साल से अधिक समय से बकाया कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व वेतन का भुगतान कर दिया है। एयरलाइन ने इसके लिए कुल ₹160 करोड़ का भुगतान किया है। स्पाइसजेट ने हाल ही में क्यूआईपी के ज़रिए ₹3,000 करोड़ जुटाए हैं जिसके बाद से वह वैधानिक, जीएसटी और अन्य बकाये का भुगतान कर रही है।