स्पाइसजेट ने फ्लाइट सर्विस पर किए बड़े एलान, आज 18% उछले शेयर; ₹35 से कम है भाव

स्पाइसजेट के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 18% का उछाल आया और यह ₹33.70 तक पहुंच गया। यह तेज़ी ऐसे समय में आई है जब एयरलाइन कंपनी ने विंटर सीज़न में पोर्ट ब्लेयर और उदयपुर के लिए नई फ्लाइट्स का एलान किया है। गौरतलब है कि पिछले 6 माह में यह शेयर करीब 25% तक गिरा है।