स्पाई सैटेलाइट ले जा रहे इसरो के रॉकेट में आई तकनीकी गड़बड़ी

इसरो ने बताया कि PSLV-C62 रॉकेट, जो स्पाई सैटेलाइट अन्वेषा और 15 अन्य सैटेलाइट्स लेकर अंतरिक्ष की ओर गया था उसके PS3 चरण के अंत में तकनीकी गड़बड़ी आई है जिसकी वजह से रॉकेट की उड़ान दिशा बदल गई। इसरो चीफ वी. नारायणन ने कहा, "तीसरे स्टेज के बाद डेटा मिलने में समस्या आई, हम उसकी जांच कर रहे हैं।"