स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज़ ने UPI के ज़रिए खरीदी भगवान गणेश की मूर्ति

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ की एक तस्वीर X पर शेयर की है जिसमें वह मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। जायसवाल ने लिखा है, "भारत की डिजिटल क्रांति का प्रत्यक्ष अनुभव।" सांचेज़ 27-29 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

Load More