स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर, 39 यात्रियों की हुई मौत व दर्जनों घायल
स्पेन में रविवार को एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतरने के बाद दूसरे ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही अन्य हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई जिसमें कम-से-कम 39 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। रेल ऑपरेटर ADIF के अनुसार, ट्रेनों में करीब 500-लोग सवार थे। बकौल अधिकारी, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।