स्पेन की एक अदालत ने मेटा पर अनुचित प्रतिस्पर्धा के उल्लंघन के मामले में €479 मिलियन (करीब ₹4,900 करोड़) का जुर्माना लगाया है। यह राशि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपयोगकर्ताओं के डेटा के गलत इस्तेमाल से जुड़ी है जिससे मेटा ने ऑनलाइन विज्ञापन बाज़ार में अनुचित बढ़त हासिल की। यह मुआवजा स्पेन के 87 डिजिटल मीडिया संस्थानों को दिया जाएगा।