स्पेन में पहली बार नहीं हुआ प्रवासी संकट, 2021 में भी घुस आए थे 10000 प्रवासी
स्पेन एक बार फिर प्रवासी संकट से जूझ रहा है क्योंकि सैकड़ों लोग समुद्री मार्गों से देश में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे हालात 2021 में भी हुए थे जब मोरक्को से लगी स्यूटा की सीमा पर करीब 10,000 प्रवासी महज़ दो दिनों में पहुंच गए थे। तब स्पेन ने सेना तैनात कर सीमा पर नियंत्रण पाया था।