स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल का मैदान पर गोलकीपर से टक्कर के बाद हुआ निधन
स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल का मंगलवार को 30 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को सीडी टेनेरिफ और एफसी अंडोरा के सेकंड डिवीज़न मैच के दौरान उनकी टक्कर गोलकीपर जीसस ओवोनो से हुई थी। गोलकीपर का घुटना सीने में लगने पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद उनकी मौत हुई।