inshorts

सूप में 2 लड़कों के पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद चीनी रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

चीनी रेस्टोरेंट चेन हैडिलाओ की एक शंघाई ब्रांच में 2 लड़कों द्वारा हॉटपॉट ब्रॉथ (सूप) के बर्तन में पेशाब किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कंपनी ने माफी मांगी है। कंपनी ने रेस्टोरेंट के सभी डाइनिंग बर्तनों को बदलने के साथ ही 4,000+ ग्राहकों को मुआवज़ा देने की बात कही है। बकौल पुलिस, दोनों लड़के नशे में थे।