स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के नाम पर हो रही ठगी, PIB ने किया फर्ज़ी वेबसाइट का खुलासा

पीआईबी ने 'X' पर बताया है कि भारत सरकार के लोगो का इस्तेमाल कर एक वेबसाइट द्वारा इंटरनैशनल और इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के लिए आवेदन मांगने का दावा फर्ज़ी है। बकौल पीआईबी, ये अवॉर्ड्स युवा मामले और खेल मंत्रालय से संबद्ध नहीं हैं। पर्सनल जानकारी देने या आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से दावों की पुष्टि करें।