दिल्ली के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की 9-वर्षीय छात्रा की अचानक मौत हो गई। स्पोर्ट्स पीरियड के बाद क्लास में लौटते ही बच्ची अचानक मुंह के बल गिर पड़ी थी। इंडिया टुडे को स्कूल प्रबंधन ने बताया कि तुरंत अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया।