बीजेपी दिल्ली के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल ने X पर वीडियो शेयर कर दावा किया है, "यह कोई ऑटो एक्सपो नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के चुनिंदा वकीलों की पार्किंग हैं।" वीडियो में बीएमडब्ल्यू, ऑडी, जी-वैगन, लैंड क्रूज़र, मर्सिडीज़ और जगुआर की गाड़ियां दिख रही हैं। एक यूज़र ने कहा, "वकीलों के पास महंगी गाड़ी होना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है।"