सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों के मामले के 6 आरोपियों को किया बरी

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गोधरा (गुजरात) कांड के बाद हुए दंगों के मामले में 6 लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ मौके पर मौजूद होना यह साबित नहीं करता कि वे गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा थे। बकौल सुप्रीम कोर्ट, बहुत बार लोग उत्सुकतावश घटना को देखने के लिए घरों से बाहर निकल आते हैं।